badge

Monday, March 9, 2020

आयी होली


आयी बसंत बहार,उडे रंग अबीर की बौछार।
   थिरके भँवरे पुष्पों पर, चले सुगन्धित मस्त बयार।।
बिखरे गुजिया, लड्डू,बर्फ़ी और ठंडाई की मिठास।
   मनमोहक सतरंगी गुलाल पवन  में,लहराये फिर एक बार।
आओ जलाये बैर की होली, और मिलाये दिलो को इस रात।।
टेसू केसरिया से करे सरोबर,  हर मन को इस त्योहार।
   संदेसा प्रेम भरा भेजो होली पर ,हर किसी को इस साल।
आयी होली  ,मिलो हमजोली,बिखेरो स्नेह प्यार का आभास।।

No comments:

Post a Comment